किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदाकत आश्रम पटना कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बैठक का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को सदाकत आश्रम पटना कांग्रेस कार्यालय में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, सीएलपी लीडर अजीत शर्मा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कोकब कादरी, राज्यसभा सांसद समीर कुमार सिंह, आदि वरिष्ठ नेता ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और बैठक में कहा गया कि बिहार में भी भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया जाएगा। इस दौरान पूरे बिहार के साथ-साथ किशनगंज जिला से भारत जोड़ो यात्रा के किशनगंज जिला कोऑर्डिनेटर अबसारुल हुसैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आजाद साहिल, पोठिया प्रखंड कोऑर्डिनेटर अब्दुल रहीम, कोचाधामन प्रखंड कोऑर्डिनेटर जावेद इकबाल गामा, बहादुरगंज प्रखंड कोऑर्डिनेटर अजहर अंजुम, किशनगंज प्रखंड कोऑर्डिनेटर अब्दुल वाहिद, मो० परवेज आदि मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button