District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एक दिया विधिक सेवा के नाम ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार “एक दिया विधिक सेवा के नाम” अभियान अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के द्वारा रविवार को स्टेशन रोड ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधिक जानकारी आम जनों तक पहुंचाने हेतु पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह तथा पाड़ा विधिक स्वयं सेवक सुभाष कुमार शाह को प्रतिनियुक्त किया गया था। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को पैनल अधिवक्ता द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक 12 नवंबर 2022 को व्यवहार न्यायालय परिसर किशनगंज में होना है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं, सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रदत निशुल्क विधिक सेवा के साथ साथ दीपावली/छठ पूजा एवं अन्य त्यौहार के दौरान वायु/ध्वनि प्रदूषण के संबंध में भी लोगों को जागरुक किया। ज्ञातव्य हो कि राज्य प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज द्वारा “एक दिया विधिक सेवा अभियान” के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों को उपरोक्त योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है तथा किशनगंज जिला के विभिन्न छठ घाटों पर भी पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि प्रतिनियुक्त स्वयंसेवक छठ व्रतियों के साथ साथ आम जनों को भी हैंड बिल/लीफलेट के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरुक कर सकें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button