ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर अस्पताल में ‘मैत्री करुणा नेत्रालय’ के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-मैत्री करूणा नेत्रालय’ श्रीमति सोना देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। ‘मैत्री करुणा नेत्रालय’ पूर्व से गिद्धौर में संचालित श्रीमति सोना देवी मेमोरियल अस्पताल को ही उत्क्रमण कर बनाया गया है। श्रीमति सोना देवी मेमोरियल अस्पताल का निर्माण सुश्री श्रेयसी सिंह के पिता स्व० दिग्विजय सिंह ने अपने सांसद निधि से कराया था। जिसका उद्घाटन वर्ष 2003 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत ने किया था। अस्पताल का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की माता स्व० सोना देवी के नाम पर किया गया था। इस जांच शिविर में नेत्र रोग से ग्रसित मरीजों के नेत्र जांच कर उन्हें उचित मेडिकल परामर्श देते हुए उनका उनका मुफ्त इलाज किया जाना है। मुख्य रूप से लाभुकों का मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन भी किया जाना है। ऐसे निःशुल्क शिविर ‘मैत्री करुणा नेत्रालय’ द्वारा समय समय पर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे जिससे क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में लाभान्वित हो सकेगी। इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित स्थानीय ग्रामीणों एवं मरीजों को संबोधित करते हुए सुश्री सिंह ने कहा कि वे हमेशा की तरह क्षेत्र वासियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध हैं। कोरोना काल के चरम अवस्था में भी उन्होंने तत्कालीन और वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी के साथ पीपीई किट पहन के कोरोना पीड़ित मरीजों के बीच सदर अस्पताल जमुई जाकर उनका हाल जाना था और निजी स्तर पर भी दिग्विजय सिंह फाउंडेशन के माध्यम से कोरोना पीड़ितों को काफी मदद की थी। वर्तमान में राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उदासीन और गैर जिम्मेदाराना रवैए से पूरा बिहार पीड़ित है। ऐसी स्थिति में ‘मैत्री करुणा नेत्रालय’ द्वारा संचालित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर स्वागत योग्य है और आमजनों को काफी लाभ होगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी, जिला चिकित्सा प्रभारी श्री कुमार महेंद्र प्रताप जी, बरहट प्रखंड प्रमुख श्री रूबेन सिंह उर्फ बुल्ली सिंह जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री विनय पांडेय जी, बरहट प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी श्री सुशील कुमार जी, भाजपा नेता सुबोध सिंह जी, काशी सिंह, बिधुभूषण सिंह, आलोक सिंह, त्रिशूल सिंह, राहुल कुमार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

– कार्यालय(विधायक, जमुई)

Related Articles

Back to top button