भाजपा जमुई द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने किया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत युवाओं ने भाग लिया। ‘तिरंगा यात्रा’ खैरा ब्लॉक ऑफिस से शुरू होकर जमुई नगर होते हुए शिल्पा विवाह भवन तक पहुंची। जहां पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ सुश्री सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गौतम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा जिला महामंत्री द्वय विनय पांडे व सिकंदर पटेल, उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, बृजनंदन सिंह, परमानंद सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, मुकेश सिंह, अजय पासवान, संतोष सिंह व हिमांशु सिंह, भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा सम्मिलित हुए।