राज्य

पीरो में पांचवे दिन समाप्त हुआ सफाई कर्मियों का हड़ताल।..

 गुड्डू कुमार सिंह :-पीरो। गत शुक्रवार से जारी पीरो नगर परिषद के सफाई कर्मियों का हड़ताल पांचवे दिन समाप्त हो गया। नगर परिषद प्रशासन के आश्वासन के बाद मंगलवार की देर शाम हड़ताली सफाई कर्मी काम पर वापस लौट आये। सफाई कर्मियों के काम पर लौटने के बाद बुधवार को नगर की सफाई का काम शुरू हुआ और जगह जगह लगे कचरों के ढेर को हटाया गया। बता दें कि पीरो नगर परिषद के सफाई कर्मी पीएफ भुगतान की मांग को लेकर गत शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए थे। सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण पूरे नगर क्षेत्र के जगह जगह गंदगी और कचरे का ढेर लग गया था। पीरो के लोहिया चौक पर लगे कचरे के ढेर के कारण मुख्य सड़क से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया था। बुधवार को सफाई कार्य शुरू होने के बाद नगर वासियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button