युवा संकल्प सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम और नए कार्यकाल की शुभारंभ
राहुल गांधी जी की दूरदर्शी सोच “नेता बनो नेता चुनो” के तहत बिहार में युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी,निर्वाचित हुए हैं
प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित बिट्टू यादव ने कहा कि अब बिहार का युवा केवल अपने अधिकारों की मांग नहीं करेगा, बल्कि अपने अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा हमारी युवा कांग्रेस सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बनाने के लिए नहीं, बल्कि बिहार के नौजवानों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए काम करेगी
हमारी प्राथमिकता होगी:
. बिहार के हर जिले, हर प्रखंड और हर पंचायत तक युवा कांग्रेस को मजबूत करना
. बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा के सवाल पर निर्णायक लड़ाई लड़ना
.युवाओं को संगठन में केवल भीड़ नहीं, नेतृत्व का अवसर देना
.छात्र, किसान, मजदूर और नौजवानों की आवाज बनना
.संगठन में मेहनत और संघर्ष करने वाले हर साथी को सम्मान और अवसर देना
पदभार ग्रहण समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्ण अल्वारु जी ने कहा कि युवा कांग्रेस बिहार के युवाओं की लड़ाई सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ेगा
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम जी ने कहा कि आज वह भी युवा कांग्रेस और Nsui सिस्टम से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं प्रदेश कांग्रेस पूरी मजबूती से युवा कांग्रेस को हर रूप में मदद करने को हर समय तैयार रहेगा
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पूरे बिहार में युवाओं के लिए विपक्ष की भूमिका निभाकर बिहार के सड़कों को इंकलाबी सड़कों में बदलेगा
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु के ने कहा कि बिहार क्रांतिकारियों का धरती है और हमें पूरा विश्वास है कि यह नई कमेटी युवाओं की आवाज को पूरी मजबूती से उठाएगा
कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के नेता रहे अभिषेक रंजन जी ने कहा कि युवा कांग्रेस वह पाठशाला है जो राजनीति की सीख समझ युवाओं में पैदा करती है नई कमेटी में निर्वाचित हुए तमाम सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप पूरी ईमानदारी से संगठन के कामों को करिए संगठन आपके लिए पूरी ईमानदारी से खड़ा रहेगा
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षगण, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस में नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी जिला कमेटी विधानसभा कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे


