*टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप से शिकायत दर्ज कराना हुआ आसान*
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार में हर घर नल का जल योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की शिकायत निवारण व्यवस्था प्रभावी भूमिका निभा रही है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त 2025 से 02 नवंबर 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 98.95 प्रतिशत का निष्पादन किया गया है। जबकि 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 99.99 प्रतिशत का निष्पादन किया गया। वहीं, एक अप्रैल 2026 से 02 नवंबर 2026 तक प्राप्त शिकायतों में 98.4 प्रतिशत का समाधान किया गया। शेष शिकायतों के निष्पादन में विभाग पुरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
माननीय मंत्री श्री संजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शेष शिकायतों के निष्पादन में विभाग त्वरित कार्रवाई करे, इसके साथ ही मंत्री महोदय ने निर्देश दिया है कि “हर घर नल का जल” से संबंधित शिकायतों के निष्पादन में किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंताओं पर कार्रवाई की जाये।
नल जल से संबंधित शिकायत दर्ज कराना हुआ और भी आसान
आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001231121, 155367 और 18003451121 जारी किया है। इन नंबरों पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, इसके आलावा व्हाट्सएप -8544429024 पर शिकायतकर्ता को वार्ड संख्या, गांव, पंचायत, प्रखंड, जिला, नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत का प्रकार उपलब्ध कराना होगा। साथ ही ईमेल – पीएचइडीसीजीआरसी2024@जीमेल-कॉम, नल जल शिकायत ऐप और वेबसाइट व्ब्ल्यू-पीएचइडीसीजीआरसी के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गयी है।
माननीय मंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग प्रत्येक ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभाग का एक ही लक्ष्य है सभी बिहारवासियों को निर्बाद्ध एवं निरंतर जलापूर्ति होती रहे।



