राज्य

युवा राजनीतिक क्रांति के वाहक होते है: उपेन्द्र कुशवाहा..

युवा रालोजद बिहार इकाई ने सरदार पटेल जयंती पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर दी श्रधांजलि|।...

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-युवाओं के सहयोग बिना हर बदलाव अधुरा है| युवा वर्ग ही राजनीति में क्रांति के वाहक होते है| आज रालोजद बिहार प्रदेश कार्यालय में युवा रालोजद बिहार की ओर से आयोजित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरदार पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने उक्त बाते कही| कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल तथा संचालन युवा रालोजद के प्रदेश प्रधान महासचिव अरुण कुशवाहा ने की।

रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी से आज के राजनेताओं की प्रेरणा लेनी चाहिए| सरदार पटेल ने भारत वर्ष के सभी बड़े रियायतों को एक सूत्र में पीरोने का काम किया| पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश कुशवाहा ने कहा की किसी भी पार्टी का मेरुदंड युवा वर्ग ही होता है| आज युवाओं में राजनीतिक चेतना पैदा करने की जरूरत है| युवा रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री हिमांशु पटेल ने 30 नवम्बर 2023 तक पंचायत स्तर तक पुरे बिहार में युवा रालोजद की कमिटी बनकर तैयार हो जायेगी| आज की बैठक में बिहार के 38 जिलों के दो सौ से ज्यादा प्रतिनिधि उपस्थित हुए| बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बसंत पटेल, अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, नितिन भारती संजय मेहता, जागा कुशवाहा, स्मृति कुमुद, अशोक कुशवाहा, युवा रालोजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तथागत पाण्डेय, राज कुमार कुशवाहा, संजीव सिंह कुशवाहा, बंगाली पासवान, डी.के.गंडेल, प्रकाश राय , रविश अन्ना, प्रकाश कश्यप, अलोक कुशवाहा, अजय पटेल, विकाश यादव, विनोद कुमार पप्पू समेत उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी पार्टी प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button