*केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने खुद लगाई झाड़ू*
*बापू की प्रतिमा के पास चलाया स्वच्छता अभियान*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना। सेवा ही संकल्प मुहिम के तहत शनिवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता को अंगीकार करने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। दोनाें नेताओं ने सफाईकर्मियों से बात कर उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, विशेष सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक श्री नवदीप शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री नितिन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री कुमार निशांत विवेक, बीएसईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री अभिषेक पलासिया, मिड डे मील योजना के निदेशक श्री विनायक मिश्र सहित विभाग के प्रमुख पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।


