ताजा खबर

आज बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के पदाधिकारियों के साथ जेपी सेनानी सम्मान पेंशन योजना के संबंध में विचार–विमर्श किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/।बैठक के दौरान योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों, लंबित आवेदनों तथा पेंशन भुगतान से संबंधित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय पर मिले तथा लंबित मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए।

इस बैठक में महानिरीक्षक कारा श्री रजनीश कुमार सिंह एवं गृह विभाग के वरीय पदाधिकारीगण तथा सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button