सहरसा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा, 25 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर माय भारत, सिहौल युवा क्लव के तत्वावधान में बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राहुल कुमार, द्वितीय स्थान पूजा भारती एवं तृतीय स्थान अन्नू कुमारी ने प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले प्रशांत झा, पुरुषोत्तम झा एवं सूरज झा को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर युवा वॉलेंटियर टिंकु मैथिल ने कहा, “बच्चों में रचनात्मकता, विचार क्षमता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। युवाओं और बच्चों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में समाजसेवी पिक्कू मिश्रा, अंशु मिश्रा, गोपाल, हर्ष, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। सभी बच्चों ने जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन मैडम का धन्यवाद करते हुए कहा मैडम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिला। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए हम तृप्ति जैन मैडम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।



