किशनगंजताजा खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एएमयू के स्थायी परिसर का मामला फिर उठा, सांसद ने लंबित प्रक्रियाएं तेज करने की मांग की

किशनगंज, 25 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) किशनगंज केंद्र के स्थायी परिसर के निर्माण और विश्वविद्यालय से जुड़े लंबित मामलों को लेकर सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने पहल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित संबंधित मंत्रालयों और विभागों को पत्र भेजकर लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने की मांग की है।

सांसद ने स्थायी परिसर के निर्माण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने, विश्वविद्यालय के लिए अतिरिक्त 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने तथा छात्र-छात्राओं की आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की है। इसके तहत छात्रावास भवनों के जीर्णोद्धार और जरूरी मरम्मती कार्य कराने का भी आग्रह किया गया है।

एएमयू की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, किशनगंज केंद्र के लिए बिहार सरकार ने 224.02 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है और केंद्र फिलहाल किराये-मुक्त सरकारी भवनों में संचालित हो रहा है।

स्थायी परिसर का निर्माण लंबे समय से लंबित है। सांसद डॉ. जावेद इससे पहले भी संसद में किशनगंज एएमयू केंद्र के निर्माण में आ रही अड़चनों और आवश्यक मंजूरियों का मुद्दा उठा चुके हैं।

सांसद ने कहा कि एएमयू किशनगंज सीमांचल और बिहार के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। स्थायी परिसर बनने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का समाधान करने तथा अनावश्यक विलंब दूर करने का आग्रह किया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button