बिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : मुफस्सिल पत्रकार मंच की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार

मुफस्सिल पत्रकार मंच की बैठक सम्पन्न

अररिया, 14 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया के एवर ग्रीन होटल में रविवार को मुफस्सिल पत्रकार मंच, अररिया की एक महत्वपूर्ण आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार परवेज आलम ने की । बैठक में सर्वसम्मति से मुफस्सिल पत्रकार मंच का पुनर्गठन किया गया। जिस में सर्वसम्मति से कमर आलम को अध्यक्ष और जसीम उद्दीन को सचिव चुना गया। जबकि मंच के संरक्षक के रूप में वरीय पत्रकार परवेज़ आलम और फिरोज आलम को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, उपाध्यक्ष के रूप में मो. अलाउद्दीन खान, मुश्ताक सिद्दीकी और जुबैर आलम का चयन किया गया।

संयुक्त सचिव के रूप में हम्माद हैदर, शमशाद बागी और रजी अनवर को चुना गया। वहीं, प्रवक्ता के रूप में फैसल कलीम, कार्यालय सचिव के रूप में आमिर रेजा और कोषाध्यक्ष के रूप में मो. सलीम को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में मंच के संरक्षक परवेज़ आलम ने बताया कि जल्द ही मंच का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। साथ ही मंच की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अब्दुल गनी लबीब, अब्दुल कैयूम, साजिद आलम, एमएस चांद, नवाजिश, शहनवाज आलम और परवेज़ आलम को शामिल किया गया।

इस अवसर पर मंच की अध्यक्षता कर रहे परवेज आलम, नव चयनित अध्यक्ष कमर आलम व सचिव जसीम उद्दीन ने मुफस्सिल पत्रकार मंच के उद्देश्यो व कार्यो की विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button