ताजा खबर

बिहार में शूटिंग करेंगे भोजपुरी फिल्म निर्माता राजकुमार पांडे

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर श- 2026 के चौथे और आखिरी दिन आथ बिहार पवेलियन आने वाले फिल्म निर्माताओं ने सब्सिडी स्कीम एवं फिल्म शूटिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। 60 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पांडे ने अगली फिल्म की शूटिंग बिहार में करने की घोषणा करते हुए कहा कि भोजपुरी के दर्शकों को सिनेमा हॉल तक वापस लेकर आना है, जिसमें बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति काफी मददगार होगी। टीवी सीरियल निर्देशक मनीष पारिश जैन ने टीवी सीरियल निर्माण से संबंधित महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।

IFFJK में भाग ले रहे बिहार के प्रतिनिधियों ने कश्मीर की स्थानीय मीडिया को बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत बिहार में फिल्म की शूटिंग करने पर मिल रही सब्सिडी एवं शूटिंग लोकेशन के बारे में बताया।

बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के परामर्शी (फिल्म) अरविंद रंजन दास ने कहा कि 2024 में फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद 60 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग बिहार में हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 50 से 75 प्रतिशत तक फिल्म की शूटिंग करने पर फिल्म की लागत का 25 से 50 फीसदी अनुदान मिल रहा है। बिहार में फिल्मों की शूटिंग के लिए हर तरह के लोकेशन हैं।

IFFJK के मुख्य कार्यक्रम स्थल शेर-ए-कश्मीर स्थित बिहार पवेलियन पर SRFTI के छात्रों ने विजिट किया। SRFTI में पढ़ाई कर रहे पटना के निशांत कुमार नीशू ने कहा कि बिहार सरकार की तरफ से देश की प्रतिष्ठित फिल्म संस्थाओं में पढ़ने वाले बिहार के छात्रों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिलने से वह अपना ध्यान क्रिएटिविटी पर दे पा रहे हैं।

फिल्म फेस्टिवल में आज अभिलाष शर्मा द्वारा निर्देशित मगही फिल्म स्वाहा की स्क्रीनिंग की गई, जिसे फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना निदेशक श्रेया सिंघल (IAS)ने बिहार पवेलियन पर विजिट किया।

Related Articles

Back to top button