सिमरिया विधायक कुमार उज्जल दास ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना से की शिष्टाचार भेंट

टंडवा। सिमरिया विधायक कुमार उज्जल दास ने प्रखंड टंडवा में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के माननीय चेयरमैन श्री किशोर मकवाना जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, अनुसूचित जाति समाज के कल्याण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
विधायक कुमार उज्जल दास ने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं से आयोग के चेयरमैन को अवगत कराया। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि माननीय चेयरमैन महोदय का मार्गदर्शन एवं स्नेह प्राप्त होना उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका संकल्प सदैव अटूट रहेगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाता रहेगा।
भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक कल्याण को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।



