देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लोजपा सांसद रामा सिंह के बेटे राजीव सिंह की सड़क हादसे में मौत…

 

लोजपा सांसद रामा किशोर सिंह के बेटे की सड़क हादसे में मौत,एक बड़ी खबर आ रही है।आपको बताते चले की वैशाली सांसद रामाकिशोरे सिंह के बेटे राजीव सिंह की फ्लाइ ओवर से कार गिरने से  मौत हो गई है।जानकारी के मुताबिक बिहार से लोकसभा सदस्य तथा लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामाकिशोर सिंह के बेटे राजीव सिंह पटना से कार खुद चलाकर हिमाचल प्रदेश के खुड्डा जा रहे थे।जानकारी के अनुसार

राजीव की कार सोरांव क्षेत्र में वनकट गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाइवे पर कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।गंभीर स्थिति में राजीव सिंह को इलाहाबाद स्थित एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।राजीव सिंह खुड्डा में केनरा बैंक में प्रबंधक थे।ये हादसा आज 27.05.2017 करीब साढ़े तीन बजे हुआ।पुलिस ने इस हादसे की जानकारी राजीव के परिजनों को दे दी है।बताया जा रहा है कि जानकारी मिलते ही सांसद रामा किशोर पटना से इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।बताया जा रहा है कि सांसद अपने एक नजदीकी कार्यकर्ता की पुत्री की शादी मे शामिल होने झारखण्ड मे थे जहॉ जानकारी मिलते ही लोजपा सांसद रामा किशोर इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं…

सांसद पुत्र राजीव सिंह को पटना के दीघा घाट पर हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई..28.05.2017

वैशाली से लोजपा के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह का शव आज पटना के राजीव नगर स्थिति आवास पर सुबह लाया गया।राजीव की मां बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी।वहीं पत्नी और बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।पटना के के दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।राजीव

की पटना स्थिति आवास से शव को दीघा घाट लाया गया।पिता रामा सिंह ने बेटे राजीव की अर्थी को नमन आंखों से कंधा दिया।राजीव के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी।इस दौरान कई पार्टी के नेता और रामा सिंह के रिश्तेदार भी साथ थे।रामा सिंह के बेटे की मौत के बाद सीएम नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दुख जताया हैं।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार को राजीव की कार इलाहाबाद के सोरांव क्षेत्र में 

वनकट गांव के सामने हंडिया-कोखराज हाइवे पर कार ट्रक से टकरा गई।हादसे के बाद राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।राजीव सिंह को इलाहाबाद स्थित एसआरएन अस्पताल लाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।राजीव सिंह हिमाचल के खुड्डा में केनरा बैंक में प्रबंधक थे।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह को सूत्रों द्वारा तक़रीबन 05:45 शाम मोबाइल पर दी गई है….

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!