प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी, पटना श्री कुन्दन कुमार के निदेश पर आज भी जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पटना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, अजीमाबाद अंचल एवं नगर परिषद दानापुर के क्षेत्रों के अलावे कंकड़बाग अंचल, पटना सिटी अंचल, बाँकीपुर अंचल, नगर परिषद खगौल एवं नगर परिषद फुलवारीशरीफ में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/नूतन राजधानी अंचल के अंतर्गत गया लाइन गुमटी से सिपारा पुल के नीचे तक रोड के दोनों तरफ से, पाटलिपुत्र अंचल में विजय नगर एस.एस.बी. कैम्प, जगदेव पथ एवं राजा बाजार से, अजीमाबाद अंचल में जनता होटल अशोक राज पथ से गुड़हट्टा चौक अशोक राज पथ तक एवं जीरो माईल से मसौढ़ी मोड़ तक, नगर परिषद दानापुर निजामत में ददन हांडी खगौल रोड से विजय सिंह यादव पथ तक, कंकड़बाग अंचल में ओल्ड बाईपास, मलाही पकड़ी एवं 90 फीट रोड से, पटना सिटी अंचल में पटना साहिब स्टेशन से मोर्चा रोड होते हुए मंसूरगंज तक, बाँकीपुर अंचल में कदमकुआँ से दरियापुर तक, नगर परिषद खगौल में कार्यालय नगर परिषद खगौल से मौर्य बिहार कॉलोनी तक तथा नगर परिषद फुलवारीशरीफ के एनएच-139 थाना गोलम्बर से नोहसा मोड़ तक अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाए गए जिसमें कई प्रकार की सामग्रियाँ जब्त की गई तथा स्थायी एवं अस्थायी रूप से निर्मित कई अबसंरचनाओं को तोड़ा गया। आज के अतिक्रमण मुक्ति अभियान में दंड के रूप में कुल 93,900/- रुपये की वसूली की गई तथा अबतक दंड के रूप में 1,63,300/- रुपये की वसूली की गई है।

Related Articles

Back to top button