देश

ऑस्ट्रेलिया की राजनीतिक काउंसलर टैमी भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बिहार की स्थिति को जाना

त्रिलोकी नाथ प्रसाद  । ऑस्ट्रेलिया की राजनीतिक काउंसलर टैमी डे राइट सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और राजनीति के बदलते मापदंडों की जानकारी ली। राजनीतिक काउंसलर के साथ वरिष्ठ शोध पदाधिकारी (राजनीतिक) वंदना सेठ भी साथ थी।

श्री चौधरी ने इनको हाल की बिहार की राजनीतिक स्थिति की जानकारी देते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बिहार के प्रति संवेदनशीलता और बिहार में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

श्री चौधरी ने इस क्रम में भाजपा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल ही नहीं है बल्कि इसके कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण कार्य किया भी किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!