राजनीति

संविधान को बचाने की लड़ाई में जदयू के सिपाहियों पर बड़ी जिम्मेदारी – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-प्रमंडलवार दौरा के क्रम में शनिवार को दरभंगा पहुंचे बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार एवं मजबूती के संबंध में अपनी बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह प्रमंडलवार दौरा बेहद अहम है, जिसकी शुरुआत सत्याग्रह की भूमि चंपारण से हुई है। पार्टी की निचली इकाई को मजबूत बनाने एवं पार्टी को बूथ स्तर तक विस्तार प्रदान करने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र विरोधी भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशभर के विपक्षी नेताओं को एक मंच पर गोलबंद करने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लिया था जिसका सुखद परिणाम 23 जून को पटना में हुई विपक्षी एकता की महाबैठक के रूप में निकलकर सामने आया। मुख्यमंत्री जी भाजपा की निरकुंश सत्ता के खिलाफ विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं, इस लिहाज से जदयू के एक-एक कार्यकर्ता पर आज एक बड़ी जिम्मेदारी है, हमें एकजुट होकर पूरे निष्ठा से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने में ख़ुद को समर्पित कर देना है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के कुशासन और आर्थिक कुव्यवस्था के कारण आज देश में कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है मगर इनकी बेशर्मी की प्रकाष्ठा देखिए कि यह लोग जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर बात करने के बजाए समाज में जाति और धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। यह बेहद दुर्भाग्य का विषय है की मौजूदा तानाशाही सरकार जनता की आवाज को बुलंद करने वाले विपक्षी नेताओं को केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से उन्हें परेशान कर रही है, भाजपा का यह घिनौना रूप इस बात को स्पष्ट रूप से साबित करता है की ये लोग अपनी सत्ता को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके लिए चाहे इन्हें संविधान को कुचलना पड़े या फिर लोकतंत्र के विरुद्ध जाना पड़े, भाजपा के लोग तनिक भी संकोच नहीं करेंगे। लाठीचार्ज के विषय में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन की सरकार में अराजकता और उन्माद फैलाने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।

इस प्रेस वार्ता समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मंगनीलाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अली अशरफ़ फातमी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री महेश्वर हजारी, माननीय सांसद श्री रामप्रीत मंडल, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल , प्रमंडलीय प्रभारी श्री अब्दुल कयूम अंसारी, माननीय विधायक श्री विनय चौधरी, माननीय विधायक श्री सुधांशु शेखर, माननीय विधायक श्री अमन भूषण हजारी, पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय, श्री विद्यासागर निसाद, श्री फराज फातमी, पूर्व सांसद सह समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष श्रीमती अश्वमेधी देवी, दरभंगा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मंडल, मधुबनी के जिलाध्यक्ष श्री सतेन्द्र कामत, श्री राज कुमार राय सहित कई वरीय पार्टी के पदाधिकारी थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!