ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*ग्रामीणों को मिला निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण और मानव अधिकार रक्षक खोलेगी “शिक्षा सेंटर”*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा,  ::पटना जिला अंतर्गत मसौढ़ी क्षेत्र के विसंबरपुर गांव में मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जागरुकता अभियान के तहत ग्रामवासियों के बीच निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण दिया। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि “मानव अधिकार रक्षक” के महिला मंडल ने विसंबरपुर गांव में ग्रामीणों के एक बैठक अयोजित कर शोषण के विरुद्ध किस तरह से कानून करवाई की जानी चाहिए, विषय पर विस्तार से चर्चा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बैठक में मानव अधिकार रक्षक की ओर से सक्रिय सदस्य किरण कुमारी के तत्वाधान में बैठक आहूत की गई, जिसमे संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद, सरिता सिंह, रश्मि सिन्हा, आशा सिंह, स्मिता नारायण सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि बैठक में संस्था के संस्थापिका रीता सिन्हा ने मानव अधिकार रक्षक से जुड़े मुख्य बिंदु एवम उसके उद्देश्य से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और स्वावलंबी बनने प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव अधिकार रक्षक की ओर से यहां “शिक्षा सेंटर” का गठन किया जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बैठक में उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने क्रमवार ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और उन्हें कारवाई से संबंधित निःशुल्क कानूनी प्रशिक्षण भी दी।
——–

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!