राजनीतिराज्य

आज भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल कार्यसमिति की बैठक कुड़वा मोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पाटन छतरपुर विधायक आदरणीय पुष्पा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय मोदी जी के द्वारा लोकहित में जितने भी कार्य पिछले 9 वर्षों में किए गए हैं उन सभी को जनता के बीच में बताने का कार्य हमारे पार्टी के कार्यकर्ता को ही करना है। क्योंकि आने वाले समय में इन्हीं सब कार्यों का गुणगान बखान करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि हमारा विपक्ष भ्रम और भ्रांति की स्थिति पैदा करने में माहिर है अतः जनता को भ्रम की स्थिति में छोड़ना कहीं से भी उचित नहीं है। हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि हम जनता को आदरणीय मोदी जी के द्वारा कराए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों का समुचित बखान करें । विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने 9 वर्षों में एक से एक बड़े कीर्तिमान स्थापित किए हैं। व विश्व में भारत का डंका बजाने का कार्य किया है आज विश्व के नेता मोदी जी को प्रथम स्थान दे रहे हैं और जैसा की सर्वे से भी स्पष्ट है कि मोदी जी विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। 80 करोड़ लोगों को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से पूरे 1 वर्षों तक अनवरत अनाज वितरण कराना सबसे बड़ी लोक कल्याणकारी कार्यों में से एक है। कोरोना काल के समय जब पूरा देश दुनिया के लोग त्राहिमाम – त्राहिमाम कर रहे थे उस समय में भारत ने धैर्य के साथ कार्य किया और जैसे ही अपने देश में दवा बनाने का कार्य वैज्ञानिकों ने किया पूरी दुनिया को भारत ने बांटा और वसुधैव कुटुंबकम का मिसाल एक बार फिर से स्थापित करने का कार्य किया। यह मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का ही कमाल है कि आज हम मंगलयान भेजने में सफल रहे और साथ ही भारत की धरती से पहली बार एक साथ 104 सैटेलाइट सुरक्षित अंतरिक्ष में भेजे गए। 9 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा केवल 9 मिनट या 90 मिनट में नहीं दिया जा सकता है फिर भी हम सभी को ही सारी बातों को जनता के बीच में ले जाना है ताकि आने वाले समय में भारत और नए-नए कीर्तिमान को स्थापित कर सके। मौके पर पाटन मंडल प्रभारी आदरणीय उदय शुक्ला भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी अध्यक्ष जोगेंद्र पांडे युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह मंत्री आनंद सिंह मीडिया प्रभारी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह पंचायत संयोजक गुड्डू सिंह पंचायत संयोजक धीरेंद्र सिंह महामंत्री अर्जुन तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य श्याम देव सिंह जिला कार्यसमिति सदस्य निरंजन पासवान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौतम सिंह ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बहादुर मेहता एवं तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरा होने पर 30 जून से 30 जुलाई तक जन जागरूकता अभियान चलाए हेतु विचार विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!