ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तरारी में मां काली प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली शोभायात्रा

गुड्डू कुमार सिंह –तरारी। तरारी प्रखंड के डारीडीह गांव में पांच दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। काफी संख्या में नर नारियों का जत्था मां काली मंदिर परिसर से शनिवार को निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा ।करीब 2000 महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने जब वैदिक मंत्र उच्चार के बीच माथे पर कलश उठाया तो गगनभेदी जयघोष से बागर पंचायत गुंजायमान हो उठा।

जय माता दी के जय घोष के साथ पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। पूरे गांव के भ्रमण के बाद करीब 2 किलोमीटर की जलभरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की लंबी कतार काफी मनोहारी दृश्य देखकर हर हृदय में भक्ति की हिलोरे उठ पड़ी। शोभायात्रा में सबसे आगे आपकी दर्जनों घोड़े और ऊंट चल रहे थे इसके बाद लाल पीले परिधान में नंगे पांव कलश लिए महिलाओं व युवक, युवतियों का समूह जय माता दी का जयघोष करता हुआ धीमी गति से आगे बढ़ रहा था पीछे पुरुष श्रद्धालु उत्साह के साथ जयघोष करते रहे करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय कर बागर बनास घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा इसके बाद कलश धारी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया ,।और सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की । यज्ञ स्वामी श्री परमानंद स्वामी उर्फ प्रेम बाबा और यज्ञाआचार्य श्री गोपाल जी चौबे ने नदी तट पर जल भरी की प्रक्रिया संपन्न कराई ।गाजे-बाजे के साथ नदी तट के किनारे महिलाओं ने मंगल गीत गाकर अपनी श्रद्वा निवेदित की इस दौरान आस्था में उल्लास का रंग घुल गया। फिर कलश माथे पर लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ माँ काली मंदिर डारिडीह लौटे।जहां यज्ञशाला की परिक्रमा कर यज्ञशाला के चारों ओर कलश को स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्वालु जयघोष करते रहे।स्वंयसेवक यात्रा की गतिविधियों को नियंत्रित करने में जुटे रहे।शोभा यात्रा के दौरान जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ,सहार जिला पार्षद सदस्य मीना सिंह व लक्ष्मण सिंह ,पूर्व जिला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह ,बागर मुखिया संतोषी देवी,पैक्स अध्यक्ष अजय सिह ,पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी ,समाजसेवी अनील राय ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ,सुधीर तिवारी,दामोदर तिवारी,पिन्टू तिवारी,राहुल कुमार संतन के अलावा कई गणमान्य लोग भी आस्था के संग जलभरी शोभायात्रा में शामिल हुए।इस दौरान महायज्ञ के आयोजन कमिटी के अध्यक्ष सुदर्शन तिवारी ने बताया की यज्ञ 29 अप्रैल को जलयात्रा से शुरू होकर 03 मई को प्राण प्रतिष्ठा ,पूर्णाहुति ,ब्राह्मण भोज ,प्रसाद वितरण व ब्राह्मण विदाई के पाश्यचात समाप्त होगा।इस दौरान प्रतिदिन सुश्री अर्पणा पाण्डेय द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button