District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कोचाधामन से अपहरित विशेष सर्वेक्षण अमीन को पुलिस ने यूपी के दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से किया बरामद।

17 अप्रैल को दर्ज हुआ था अपहरण का मामला।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोचाधामन थाना क्षेत्र से अपहरित विशेष सर्वेक्षण अमीन प्रिंस कुमार को किशनगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के अन्दर यूपी के दिन दयाल उपाध्याय स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है।सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस कुमार जो वर्तमान में विशेष सर्वेक्षण अमीन के पद पर कोचाधामन प्रखण्ड के शिविर संख्या 4 में तीन वर्षों से पदस्थापित है। ये पूरानी बरबट्टा हाट में किराये के मकान में रहते थे और सोमवार शाम से लापता है।मामले में अमीन के चाचा नरौली पटना निवासी मनजीत कुमार ने कोचाधामन थाने मे मामला दर्ज करवाया था।एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने मामले को गंभीरता से लिया।अपहृत युवक की बरामदगी के लिए एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान में अपहृत प्रिंस कुमार को महज 24 घंटे के अन्दर यूपी के मुगलसराय स्थित पंडित दिनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। अपहृत अमीन को रेल थाना की पुलिस के संरक्षण में रखा गया है। प्रिंस कुमार को यूपी से लाने के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। विशेष सर्वेक्षण अमीन प्रिंस के किशनगंज आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी की अपहरण की मुख्य वजह क्या थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button