किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नेपालगढ़ कॉलोनी में तीन दिवसीय हरि कीर्तन का किया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के नेपालगढ़ कॉलानी स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तीन दिवसीय हरी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कीर्तन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा में महिलाएं बढ़ चढ़ कर शामिल हुई थी। इसके बाद विधि विधान के साथ कीर्तन आरंभ किया गया। यहां बंगाल से आये कलाकार कीर्तन मंडली में शामिल हुए। कीर्तन से आसपास का माहौल भक्तमय बना हुआ था। कीर्तन मंडली के द्वारा जीवन के मूल्यों और सामाजिक मानसिकता परिवर्तन पर व्याख्यान किया गया। यहां दोपहर से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। खासकर महिला भक्ति की अच्छी खासी भीड़ जुटी हुई थी। हरे रामा हरे कृष्णा की धून पर हर कोई भक्ति में नाम रहा था। आयोजन समिति के मानिक पॉल, संतोष दास, कामू राय, प्यारे रंजन शर्मा, अमृत दास, इंद्रजीत विश्वास, उमाशंकर सिंह आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण कीर्तन का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस बार बड़े ही धूमधाम से कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। वही कीर्तन में बच्चे, बुढ़े, महिलाएं युवक-युवतियां सभी बढ़ चढ़कर शामिल हो रही थी। वही स्थल के पास मेले जैसा नजारा था। संध्या में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!