District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया :  बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेदकर की जयन्ती धूम धाम से मनाई गई।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबडेकर की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर अररिया स्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर जिलाधिकारी इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमलोग बाबा साहेब को नमन करते हैं और उनके दिखलाये हुए मार्गों पर हमेशा चलें। क्योंकि वह हमारे लिए आदर्श के रूप में हैं। इस क्रम में उपस्थित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन द्वारा बारी-बारी से बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, अपर समाहर्ता राज मोहन झा, अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button