महा रैली रांची चलो सचिवालय घेराव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता – जिला अध्यक्ष

नवेन्दु मिश्र :-
मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी पलामू की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में हुई , जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने किया एवं संचालन का कार्य जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। मुख्य रूप से 11 अप्रैल को होने वाली ” महारैली रांची चलो सचिवालय का घेराव ” करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश जिला तथा मंडल स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे । बैठक में मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम तथा विशिष्ट अतिथि पाटन छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी भी उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्य रूप से विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यक्रम समय पर हो जाए इसकी जवाबदेही हमें दी गई है जिसे समय पर पूर्ण करना हमारा कर्तव्य भी है । और हम सभी निरंतर इस कार्य में लगे हुए भी हैं। एक महत्वपूर्ण सूचना देते हुए जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि कल यानी 09/04/2023 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं चतरा लोकसभा सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह का आगमन भी कल 3:00 बजे होना सुनिश्चित हुआ है। कल बाबूलाल मरांडी जी का प्रेस वार्ता भी होना सुनिश्चित हुआ है ।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि चुनाव आने में बहुत ज्यादा समय नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर के पार्टी हित में कार्य करना चाहिए । और चुनाव की तैयारियों में अभी से ही लग जाना चाहिए। अन्य सभी कार्यकर्ताओं नेताओं ने भी अपने-अपने मंतव्य व्यक्त किए। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह, अविनाश वर्मा , प्रभात कुमार जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, धीरेंद्र दुबे, रामेश्वर राम, जितेंद्र तिवारी, सीटू गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, रेनू देवी ,विजय ओझा ,नवेन्दु मिश्र, सोमेश सिंह, श्वेतांक गर्ग, अमर मिश्र ,विजय पाठक ,संतोष पांडे, संजय सिंह, शशी भूषण पांडे, ईश्वरी पांडे, प्रेम सागर सिंह , अशोक तिवारी, मनीष अग्रवाल, दीपक दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन व सभा समाप्ति की घोषणा जिला उपाध्यक्ष सुनील पासवान ने किया।