जमशेदपुर:बागबेड़ा के बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, कालिकापुर में थे पदस्थापित

तारकेश्वर गुप्ता: जमशेदपुर: बागबेड़ा के बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर आनंद भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आनंद भगत की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। वह पोटका प्रखंड के कालिकापुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में मैनेजर के पद पर पदस्थापित थे। मंगलवार को छुट्टी थी। इस वजह से वह बागबेड़ा में अपने परिवार के लोगों के साथ थे। बताते हैं कि वह पारिवारिक तनाव में थे। इसके चलते वह परेशान थे और उनका पत्नी के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि आनंद कुमार का तबादला हाल ही में कालिकापुर में हुआ था। इससे भी वह तनाव में चल रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही परिवार के लोगों ने आनंद को फंदे पर लटके देखा। फौरन उनको नीचे उतारा। उनके पिता दीपक कुमार उन्हें लेकर टीएमएच पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।