District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : खान निरीक्षक उमाशंकर सिंह और सौरव गुप्ता की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले में खनन विभाग के खान निरीक्षक उमाशंकर सिंह और सौरव गुप्ता द्वारा मंगलवार को अवैध खनन के विरुद्ध अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर वाहनों की जप्ती की गई। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध खनन के कारण सरकारी राजस्व में प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति हो रही है। जिसको लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनन को लेकर खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली, जिसको लेकर लगातार खनन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से वाहनों की जप्ती कर फाइन किया जा रहा है। खान निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार को अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पौआखाली थाना क्षेत्र के टेलीभिट्टा से एक पोकलेन मशीन तथा अन्य जगह से एक ट्रैक्टर को जप्त कर पौआखाली थाना के सुपुर्द किया गया है। आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button