किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी ने शहीद खुदीराम बोस ओपन ऑडीटोरियम का किया उद्घाटन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सोमवार को सीमा चौकी नटवर टोला में 152वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रिय मुख्यालय किशनगंज में शहीद खुदीराम बोस ओपन ऑडीटोरियम का उद्घाटन डीआईजी सी०डी० अग्रवाल, के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर 152वीं बटालियन के समादेष्टा संदीप कुमार खत्री, और उप कमान अधिकारी विवेक सिंह, के अलावा वाहिनी के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारीगण और जवानों की काफी संख्या मौजूद रही। इस दौरान उप निरिक्षक ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों ने जो अपने निजी संसाधनों से यह ऑडीटोरियम तैयार किया है इसमें आपने काफी मेहनत भी की है। जो की अत्यन्त सराहनीय है कि आप लोग अपनी नियमित दिनचर्या के अलावा व्यस्त रहते हुए भी यह ऑडीटोरियम बनाया है। यह आने वाले समय में बहुत उपयोगी रहेगा। इसके अलावा इस ऑडीटोरियम की विशेष बात यह भी है इसका नाम देश के महान स्वतंत्रा सेनानी शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखा गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि हम अपने शहीदो को सदैव स्मरण रखते है और ऐसी छोटी-छोटी उपलब्धियाँ भी आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाती रहेगी कि हमारे वर्तमान की प्रगति में शहीदों की कुर्बानियों की देन है। इसी के साथ डीआईजी ने कहा कि अपने नियमित कार्य के अलावा हम सबको कुछ न कुछ भविष्य में काम आने वाली चीजों पर हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। इस कार्य के लिए डीआईजी सीडी अग्रवाल ने जवानों को पारितोषिक भी दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button