सुहेल देव महाराज रजवार समाज के ही नहीं बल्कि हर समाज के लिए पूजनीय एवं आदर्श पुरुष थे – रामचंद्र चंद्रवंशी

केवल सच – गढ़वा
कांडी – कांडी प्रखण्ड के ग्राम चटनियां टोला झुरूवा जरई में चक्रवर्ती सम्राट सुहेल देव महाराज का प्रतिमा का स्थापना माननीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के द्वारा किया गया था।
आज दिनांक 26 मार्च 2023 को चक्रवर्ती सम्राट सुहेल देव महाराज जीके प्रतिमा का अनावरण पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी इस मौके पर उपस्थित थे।
श्री चंद्रवंशी ने कहा सुहेलदेव महाराज रजवार समाज के ही नहीं हर समाज के लिए पूजनीय एवं आदर्श पुरुष थे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ने कहा हमारे विधानसभा में जिस गांव में 100 से ज्यादा संख्या रजवार समाज की होगी, मैं वहां सुहेल देव महाराज का प्रतिमा देने का काम करूंगा सुहेल देव महाराज जी की प्रतिमा अनावरण से चटनिया पंचायत के रजवार समाज के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया इस मौके पर हजारों की संख्या में रजवार समाज के लोग उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर सागर चंद्रवंशी ने कहां की हम सभी को सुहेल देव महाराज की जीवनी से सिखने की जरूरत है । मैं रजवार समाज से आह्वान करता हूं कि आप लोग अपने बच्चों को शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दें कम खाएं लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं इस समाज को विकास के लिए शिक्षा युक्त और नशा मुक्त समाज बनाना होगा तभी आप अपने समाज को बुलंदियों तक ले जा सकते हैं।
डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि आप के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने शिक्षा के मामले में विश्रामपुर में बहुत बड़ा विश्वविद्यालय खोल दिये है।
इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत बहुत से ऐसे कोर्स हैं जो आपके बच्चे छात्रवृत्ति पर पढ़ सकते हैं उच्च शिक्षा के लिए अब आप लोग को बहुत बड़े शहर में जाने की जरूरत नहीं है।
आपके समाज के जो मेघावी बच्चे होंगे मैं वादा करता हूं छात्रवृत्ति लेकर आपके बच्चों को पढ़ाने का काम करूंगा।
इस मौके पर कांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष पप्पू पांडे, मझियाव नगर मंडल के अध्यक्ष पवन गुप्ता ,बरडीहा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुदामा चौधरी, मणिकांत सिंह ,चंद्रमा यादव ,मोती यादव ,ललित बैठा, नागेंद्र यादव बिना यादव मुन्दिरका का चंद्रवंशी ,लखन चंद्रवंशी, सत्येंद्र पासवान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे दिनेश रजवार पूर्व जिला परिसद हसन रजवार, उदय रजवार, उप प्रमुख नारायण यादव, विजय रजवार ,गणेश रजवार ओमप्रकाश रजवार ,दिनेश रजवार ,महेन्दर रजवार, सतेंदर जवार ,डॉ जगदीस रजवार, रामनाथ वेयाश जी ,मंटू गुरुजी ,राजेश रजवार, हरिचरण रजवार, श्याम लाल यादव, रघुनाथ साव , रमेश रजवार, देवनाथ रजवार मुखलाल यादव, शम्भू चौधरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।