बिहार दिवस पर तरारी में प्रभात फेरी निकाली गई।

गुड्डू कुमार सिंह –तरारी।.पूरे बिहार के लिए आज गर्व का दिन है क्योंकि पूरा बिहार बड़े ही धूमधाम से 112 वाँ बिहार दिवस मना रहा है, आपको बताते चलें की 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है, वही इसको लेकर आज तरारी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है,
वही प्रखण्ड संसांधन केन्द्र तरारी द्वारा शिक्षक उपेन्द्र कुमार नेयाज अहमद,देवानन्द पाण्डेय , सत्यनारायण सिंह के सयुक्त नेतृत्व में बच्चो ने सामूहिक प्रभात फेरी निकाला। जिसमें कस्तुरबा गाँधी विधालय तरारी ,उ० क्र० वि० तरारी ,धर्मपुरा ,बंधवा सहित कई विधालयों के छात्र छात्राओं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।जिसमें प्रधानाध्यापिका सुनैना कुमारी,शिक्षक दुलारचन्द कुमार उमेश प्रसाद ,प्रभावती कमारी बदंना कुमारी,पींकी कुमारी,अंजनी देवी,रामनाथ सिंह ,कुंती कुमारी,जहानवी कुमारी ,वीरेन्द्र राम ,के अलावे अमीत कुमार ,रवि कुमार ,सहित थानाध्यक्ष बिजय कुमार समेत थाने के दर्जनो कर्मी समेत कई स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढकर हिस्सा लिया। जो कि प्रखण्ड संसाधन केन्द्र होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरारी ,प्रखण्ड परिसर होते हुए तरारी मुख्य बजार से चलकर थाना तक पहुंचा।