भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सम्राट चौधरी को भाजपा नेता संजीव कुमार मिश्र ने दी बधाई।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता श्री सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।श्री मिश्र ने कहा की श्री चौधरी जन-जन के नेता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और 2024 में पुनः केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी और 2025 में बिहार में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने में सफल होगा।साथ ही डेढ़ लाख से ऊपर श्रीमद्भगवदगीता लोगों को सप्रेम भेंट करने वाले संजीव कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति और मजबूत होगा।