District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में कौशल विकास केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कौशल विकास केंद्र (श्रम विभाग) की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में सोमवार को आहूत की गई।समीक्षा के क्रम में DRCC किशनगंज द्वारा संचालित योजना कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश DRCC प्रबंधक को डीएम ने दिया। इसके साथ-साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का भी प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में श्रम अधीक्षक, DRCC प्रबंधक, जिला कौशल प्रबंधक सहित जिला के सभी KYP केंद्र संचालक उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button