अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में फंदे से लटका मिला महिला का शव।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। शव की पहचान कविता कुमारी, पति प्रीतम महतो के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सुबह 12 बजे के बाद की बतायी जाती है। रेल थाना की पुलिस ने मृतका कविता के पति प्रीतम महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतका का पति प्रीतम महतो रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। मृतका का मायका ढेकसारा में है। मृतका की मां ममता देवी ने बताया कि उसे शुक्रवार को 12 बजे के बाद घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंची तो शव एक कमरे में जमीन में पड़ा मिला। बताया जाता है कि मृतका का पति प्रीतम ड्यूटी कर सुबह में वापस लौटा था। वापस लौटने के बाद सो गया। जब नींद खुली तो अपनी पत्नी को फंदे से लटका देखा। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी को लटका देख उसे नीचे उतार दिया। इधर मृतका के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचते ही बेटी के पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगें। जिस कमरे में शव फंदे से लटका था, मृतका के मायके वाले उस कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ देखा था। मृतका के मायके वाले उस कमरे को खुलवाने की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर भी हंगामा होने लगा। रेल थाना के थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतका के मायके वाले शांत हुए। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व रेलवे कर्मी प्रीतम महतो से हुई थी। उसे एक बच्चा भी है। मृतका कविता के मायके वालों ने बताया कि पति और ससुराल वालों के द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका के पति प्रीतम महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!