किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मिलनपल्ली स्तिथ शिवचर्चा में जुटी शिव भक्तों की भीड़।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के मिलनपल्ली के स्तिथ लक्ष्मी नगर में दो दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन किया गया।शिवचर्चा में शिव भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव का स्मरण करते हुए उनके नाम जप से किया गया। शिव शिष्यों द्वारा चर्चा के क्रम में गुरु भाई ने कहा कि भगवान शिव गुरु तत्व हैं। उनकी महिमा अपरंपार है। वह जन जन के गुरु हैं जो उनके शिष्य हैं उनके भी वे गुरु हैं और जो नहीं हैं, उनके भी। उन्होंने कहा कि हम सदियों से शिव की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। अगर हम उनसे गुरु भाव से याचनापूर्वक दया मांगें तो हमारा कल्याण निश्चित होगा। अगर इस संसार के सभी लोग उन्हें गुरु माने पूरे जगत का कल्याण निश्चित रूप से होगा। प्रवचन के दौरान कहा गया कि भगवान शिव त्रिकालदर्शी, अंतर्यामी, अजर अमर अविनाशी हैं। वे सारे संसार के गुरु हैं। शिवचर्चा से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। सभी भक्त भगवान शिव का जयकारा लगा रहे थे। कार्यक्रम में कमिटी के अशोक पासवान, मोनु पासवान, अम्बु पासवान, मंगल पासवान, पददु पासवान, दीपक पासवान, मनीष पासवान, अमरजीत पासवान, गौतम साह, नीरज पासवान, गोविंद कामती, संजय पासवान, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button