ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, सीतामढ़ी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर शिवहर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

28 फ़रवरी, 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर में परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ जागरूकता रैली का भी होगा आयोजन

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय, सीतामढ़ी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर कल 28, फ़रवरी, 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र, शिवहर में परिचर्चा सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सांसद, रमा देवी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के पूर्व आज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आस्था निकेतन, शिवहर में किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में आस्था निकेतन, शिवहर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और ‘मोटा अनाज’ से होने वाले विभिन्न लाभो के बारे में अपने चित्रों द्वारा प्रदर्शित किया।

मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जावेद अंसारी ने कहा कि वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर मोटे अनाज उत्पादन और खपत के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है, इस कड़ी में सूचना प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष -2023 को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा है।
___

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!