किशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सुखानी पुलिस ने निकली जनसंवाद रैली।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ एनाम उल हक मेगनु के निर्देशानुसार सुखानी थाना द्वारा जनसंवाद मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिसके तहत सुखानी पुलिस द्वारा विभिन्न इलाकों में लोगों से विभिन्न समस्याओं को नोट किया गया। मोटरसाइकिल रैली को सुखानी थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनसंवाद के दौरान बिजली की समस्या, जमीन विवाद, नल जल समस्या, राशन कार्ड की समस्या आदि से लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। लोगों ने पुलिस के द्वारा इस प्रकार के पहल की खूब तारीफें की। थानाध्यक्ष रामलाल भारती ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सात दिनों तक रैली निकाली जाएगी। आज जनसंवाद रैली के दौरान विभिन्न समस्याओं की सूची बनाई गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button