अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत बंग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवान को गोली लगने के बाद भी बंग्लादेशी तस्कर को प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ दबोचा, घायल जवान मुकेश चंद्र शर्मा अस्पताल में भर्ती ।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिनगांव के पास बीएसएफ ने प्रतिबंधित फेंसिड्रिल कफ सिरफ की तस्करी कर रहे एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शनिवार की रात को की गई। बीएसएफ ने पकड़े गए आरोपी के पास से 326 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरफ, 01 देशी पिस्टल, 02 मोबाइल, 02 सिम कार्ड, 50 बांग्लादेश टका व 200 रुपये भारतीय नोट बरामद किया।कार्रवाई के दौरान गोली लगने से बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान मुकेश चन्द्र शर्मा के पेट मे गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शनिवार की शाम किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 152वी बटालियन बीएसएफ की टीम भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिनगांव बीओपी के पास गश्त लगा रही थी। तभी कुछ लोग कुछ सामान लेकर सीमावर्ती गांव ग्वालिन से बांग्लादेश सीमा की ओर जा रहे थे तभी बीएसएफ ने उन्हें रोका। बीएसएफ के रोकते ही तीन लोग फेंसिड्रिल कफ सिरफ छोड़ कर मक्का के खेत मे भागने लगें। बीएसएफ ने एक बांग्लादेशी युवक ठाकुरगांव हरिपुर बंगलादेश निवासी मो० सुमन को पकड़ लिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button