राजनीति

कल से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रखंडों में निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

सागर कुमार विशेष संवाददाता 

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से प्रखंडों में जुटेंगे कांग्रेसजन

दानापुर के मुबारकपुर रघुरामपुर पंचायत में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का नेतृत्व करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रखंडों में निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा : प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

 

पटना. रविवार, 11 फरवरी 2023

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर मीडिया के साथियों सहित प्रदेश कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के साथियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तीसरे चरण के समापन के साथ भारत जोड़ो यात्रा पटना जिले में प्रवेश कर चुकी है और अब चूंकि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की तिथि निर्धारित है तो यात्रा को पुनः शीघ्र शुरू करके गया जिले के बोधगया में बड़ी रैली के साथ समापन करने की पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से समय मांगा गया है। उनका समय प्राप्त होते ही यात्रा को पुनः शुरू किया जाएगा और बड़ी रैली के साथ बोधगया में पूरे प्रदेश के नेतागण जुटेंगे।

कल से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर उन्होंने बताया कि पटना जिले के दानापुर प्रखंड के मुबारकपुर, रघुरामपुर पंचायत में कल वें स्वयं प्रदेश अध्यक्ष के नाते हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बड़े नेताओं को अपने आवंटित प्रखंडों में स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ पदयात्रा में शामिल होना है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे बिहार के भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी ,ब्रजेश पांडेय, एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गरीब दास मौजूद रहें।

 

 

 

Related Articles

Back to top button