ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा वैशाली जिला से चलकर पटना जिले में पूर्वाह्न 9.00 बजे प्रवेश कर रही है। 

सागर कुमार विशेष संवाददाता 

पटना पहुंचेगी बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के पटना पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

 

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा वैशाली जिला से चलकर पटना जिले में पूर्वाह्न 9.00 बजे प्रवेश कर रही है। 

पटना. गुरुवार, 9 फरवरी 2023

इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि धनकी मोड़ (गांधी सेतु के समीप) पटना से राजधानी में भारत जोड़ो यात्रा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास विशेष अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे।

धनकी मोड़ से प्रारंभ होकर यह यात्रा अगमकुंआ पुल, गुलजारबाग चौराहा , नून का चौराहा, पटना साहिब स्टेशन, पूरब दरवाजा मारूफगंज होते हुए पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेककर दोपहर का विश्राम करेगी। अपराह्न से चौक खाजेकला, पश्चिम दरवाजा, बड़ी पटनदेवी में दर्शन, आलमगंज, त्रिपोलिया, पत्थर की मस्जिद होते हुए दरगाह रोड में चादरपोशी, मुसल्लहपुर हाट, भीखना पहाड़ी, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान गेट नं0-1 में संध्या के समय गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर तृतीय चरण के यात्रा को विराम दिया जायेगा।

इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित,बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक एवं प्रदेश काग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में भाग लेंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button