अमृत बजट 2023-24 से बिहार को मिला बड़ी सौगात जो बिहार के विकास को देगा रफ्तार : अरविन्द सिंह

सागर कुमार विशेष संवाददाता
अमृत बजट 2023-24 से बिहार को मिला बड़ी सौगात जो बिहार के विकास को देगा रफ्तार : अरविन्द सिंह
पटना, 8 फरवरी : भारतीय जनता पाटी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बजट में बिहार के रेल प्रोजेक्ट के लिए मिले ₹8505 करोड़। और स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा के साथ ही लगाए जाएंगे 5 जी के टॉवर, जो यात्रियों को मुफ्त में सुविधा प्राप्त होगी। बिहार में 36 नई रेल लाइनें बिछेंगी 87 स्टेशनों का भी होगा कायाकल्प। बिहार को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिला जो राजधानी पटना से हावड़ा के लिये चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 18 रेलवे-स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन। पटना से रांची तक का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में। इस बार रेलवे के विस्तार के लिए बजट 2023-24 में बिहार को 8,505 करोड़ रुपये किए गए आवंटित।
ढाई साल में बनेगा पटना-बेतिया नए एनएच जो सोनपुर-मानिकपुर हिस्सा। 39 किलोमीटर 4 लेन हाइवे के साथ सारण के कोहवा घाट से वैशाली के जलालपुर के बीच गंडक नदी पर बनेगा अब तक का सबसे बड़ा पुल जिसका 868 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण। वहीं जेपी सेतु के समानांतर छह लेन का पुल 42 माह में होगा तैयार। 2635.89 करोड़ रुपए की लागत से गंगा नदी पर 4.556 किमी की लंबाई में होगा ब्रिज का निर्माण।
मोदी सरकार ने अमृतकाल का अमृत बजट में बिहार पर बरसाया विकास का अमृत। जिससे बिहार के 3 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे नर्सिंग संस्थान। बेतिया, मधेपुरा और पूर्णिया में शुरू होगी नर्सिंग की पढ़ाई। बिहार के युवाओं को अब मेडिकल की पढ़ाई में होगी आसानी।
श्री अरविन्द ने कहा है कि मा केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा निर्धारण वर्ष 2016-17 से पहले गन्ना किसानों को किए गए भुगतान के दावों को अब ‘व्यय’ माना जाएगा। इससे चीनी सहकारी समितियों को लगभग ₹10,000 करोड़ की राहत मिलेगी। और केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत निर्यात और आर्गेनिक उत्पादों के लिए राष्ट्रीय स्तर की सहकारी समिति बनाने का निर्णय।
कला संस्कृति का उत्थान वित्तीय वर्ष 2023-24 में संस्कृति मंत्रालय का वार्षिक खर्च 12.97% बढ़ाकर 3,399.65 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वहीं स्वस्थ जीवन का मजबूत आधार ‘श्री अन्न‘। भारत ‘श्री अन्न’ का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। वर्ष 2021-22 में भारत से 34.32 मिलियन डॉलर का श्री अन्न निर्यात हुआ। केंद्र में है मोदी सरकार, बिहार का विकास अपार।
ये बहुत ही दुख की बात है कि महागठबंधन सरकार द्वारा बहुत सारी केन्द्रीय योजनाएँ के लिए, जैसे की ऐम्स दरभंगा को जमीन नहीं मिल रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए नहीं है। जिससे बिहार को बहुत ही अधिक लाभ मिलता। बिहार के जन-जन को मिल रहा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ। बिहार में पांच साल में बने 77.47 लाख आयुष्मान कार्ड। पात्र परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का मिलता है लाभ।
इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल’ की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मोदी सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण 2013-14 के बाद से इथेनॉल की उत्पादन क्षमता में छह गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्टरी का संचालन शुरू हो गया है। मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जो कारखाने का उद्घाटन किया। जिससे रक्षा क्षेत्र में देश आत्म निर्भर भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ा है।



