ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण*

भारती मिश्रा:-आज दिनांक 06 फरवरी 2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी, राँची अवस्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची श्रीमती मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

आपको बताएं कि निर्धारित समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव, सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!