ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती..

नोनाडीह में दुगौला व सहिआरा मे नाटक का आयोजन

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी। रविवार को तरारी प्रखण्ड के पनपुरा ,सहिआरा ,बिहटा ,मोआपखुर्द ,तरारी, नोनाडीह ,पनवारी,बागर सहित कई स्थानों पर संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई, कार्यक्रम का आरम्भ में उनके आदमकद प्रतिमा की विधी विधान से पुर्जा अर्चना कर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीला पार्षद उपध्यक्ष लाल विहारी सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बताया कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया था। उन्होंने एक सभ्य समाज की न सिर्फ कल्पना की, बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। वहीं डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी विषय परिस्थितियों में रहकर दिखाया कि कड़ी मेहनत और संघर्ष से सफलता हासिल की जा सकती है और दलित समाज के लिए प्रेरणा बने। कार्यक्रम में जिला पार्षद जीतेन्द्र प्रताप सिंह , गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह ,पूर्व जिला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह ,पूर्व उपप्रमुख लालबाबू सिंह , राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ,भकुरा मुखिया प्रतिनिधी रामईश्वर सिंह ,पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ,अजय सिन्हा ,मदन तिवारी राजद प्रखण्ड उपाध्यक्ष कवि नन्द जी पासवान आदि ने संत रविदास के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए सभी से आवाहन किया। इस दौरान समाज में छूआछूत,जात पात जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर एक सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान ,जीला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ,जीला पार्षद सदस्य जीतेन्द्र प्रताप सिंह ,जीला पार्षद सदस्य गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह ,पूर्व जीला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह ,प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह,पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधी लालबाबू सिंह ,पंयायत समिति सदस्य अनील राय, बडकागाँव पैक्स अध्यक्ष मदन तिवारी,पनवारी पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ,सिकरहटा पैक्स अध्यक्ष अजय सिन्हा, भकुरा मुखिया प्रतिनिधी रामईश्वर सिंह ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह उपाध्यक्ष कवि नन्दजी पासवान ,कृषी सलाहकार उपेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य भीखारी राम,अमीरचन्द जी ,डा० विनय कुमार आदि सहित सभी पुजा समिति के सदस्य व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!