ताजा खबर

रामचरितमानस नफरत नहीं हमें आचरण एवं एकजुट रहने का संदेश देता है :- डाॅ0 संजीव चौरसिया    

रामचरितमानस नफरत नहीं हमें आचरण एवं एकजुट रहने का संदेश देता है

:- डाॅ0 संजीव चौरसिया    

 

रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान से बिहार सहित पूर देश में बवाल मचा है। इस विवादित बयान की घोर निंदा करते हुए दीघा विधायक डाॅ0 संजीव चौरसिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस तरह के बयान से हिन्दु धर्म के आस्था पर काफी चोट पहुंची है। ऐसे बयान से साधु संतो का भी अपमान किया गया है, इस तरह के ब्यान से शिक्षा मंत्री समाज में घृणा पैदा कर रहे है। रामचरितमानस हमें आचरण सिखाता है समाज में एकजुट रहने का संदेश देता है न की नफरत फैलाता है। भगवान राम सबरी, केवट सभी जाति समुदाय को साथ लेकर चले थे। ऐसे बयान से हिन्दु समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है इस तरह के बयान शिक्षा मंत्री के संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार हमें एकजुट होकर भारत के चैमुखि विकास करने का पाठ पढ़ाती है।

Related Articles

Back to top button