ताजा खबरप्रमुख खबरेंराजनीतिराज्य

मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करने आया हूं – लक्ष्मीकांत बाजपेई

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर  – आज भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई जी का पलामू आगमन हुआ।पलामू पहुंच उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया।

प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि मैं यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करने आया हूं। कार्यकर्ताओं को मजबूत करने आया हूं। यहां नेतागिरी करने नहीं आया हूँ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यहां के आदिवासी, युवाओं, किसानों, महिलाओं से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है।राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को झूठा आश्वासन देकर उनका वोट लिया और अब जनता ठगा हुआ महसुस कर रही है।यहां अपराध,उग्रवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सरकारी अधिकारियों को जनता की सेवा करने के काम में नहीं, बल्कि लूटने के काम में लगा रखा है।राज्य में सिर्फ केंद्र द्वारा संचालित विकास की योजनायें ही धरातल दिख रहीं हैं।राज्य सरकार के पास राज्य के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं है।हेमंत सरकार राज्य नहीं बल्कि सिर्फ अपने विकास के लिये काम कर रही है। राज्य की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करने के लिए व्याकुल है। श्री वाजपेयी ने कहा कि पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता जनसेवा भी कर रहे हैं और जनमुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन भी कर रहें है।

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है क्योंकि सिर्फ भाजपा के पास ही राज्य के विकास का विजन है। बाकि सारे दलों का विजन तो सिर्फ अपने परिवार का विकास है। सांसद ने कहा कि यह सरकार विकास विरोधी है।क्योंकि इस सरकार में केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशानी आ रही है।
जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि भाजपा पलामू राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत हैं। राज्य सरकार के गलत नीतियों के कारण यहां की जनता को लगातार बालू-बिजली की कमी एवं अन्य कई प्रकार के असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री श्याम बाबू ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, जिला प्रभारी विनय जायसवाल,विनोद सिंह,डिप्टी मेयर मंगल सिंह, श्याम नारायण दुबे,प्रेम सिंह, विपिन सिंह, परशुराम ओझा, नरेंद्र पांडे, अमलेश दुबे, नीलू मिश्रा, कामेश्वर कुशवाहा, अमित तिवारी, अविनाश वर्मा, कर्नल संजय सिंह,विजय ओझा, प्रभात भुइँया, भोला सिंह, सुनील पासवान, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद सिंह, रामचंद्र यादव, शिवदीप सिंह, अजय तिवारी, रीना किशोर,शिव कुमार मिश्रा,ज्योति पांडे,जितेंद्र तिवारी,प्रदीप सिन्हा,उदय शुक्ल,लवली गुप्ता, रूपा सिंह, श्यामा द्विवेदी, सीटू गुप्ता, संटू सिंह, अजय सिंह,सोमेश सिंह,नवेन्दु मिश्रा जिले के सभी मंडल अध्यक्ष समेत जिला कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button