District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जिले में विभिन्न पदों पर 146 नवचयनित कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा दिया गया नियुक्त पत्र

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जिले में विभिन्न पदों पर नवचयनित कुल 146 कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा शुक्रवार को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया है। इसको लेकर जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त मनोज कुमार अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ, डीएमएनई पंकज कुमार, डीसीएम सौरव कुमार,  रमन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। इस क्रम में एएनएम पद के लिए 133, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर पद के लिए 03, एकांउटेंट पद के लिए 02 व काउंसेलर पद के लिए 08 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नव चयनित कर्मियों को बधाई देते हुए उप विकास आयुक्त महोदय ने उनका मनोबल बढ़ाया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि नव चयनित कर्मी इस बात के लिये खुद को भाग्यशाली समझें कि उन्हें स्वास्थ्य परिवार का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। मानवता की सेवा का इससे अच्छा अवसर कुछ और नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने कार्य में दक्ष हैं। उनकी दक्षता का लाभ हर एक जरूरतमंद को मिलना चाहिये। सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि एएनएम जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती का आधार हैं। नव चयनित कर्मियों से विभाग को कई तरह की आशा व अपेक्षा है। उम्मीद की जाती है कि आपके आने से विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में जिले के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार संभव हो सकेगा। सिविल सर्जन ने टीम भावना के तहत जिले वासियों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में हमेशा तत्पर व सजग रहने को प्रेरित व प्रोत्साहित किया। डीपीएम स्वास्थ्य ने नवचयनित कर्मियों का समारोह में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नये कर्मियों के दम पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कर्मी हर कदम बढ़ते कदम अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते हुए इसके तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान करेंगे। समारोह के दौरान नव चयनित कर्मियों से उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछा गया। इसमें कर्मियों ने एएनसी व संस्थागत प्रसव संबंधी सेवाओं की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के प्रति अपना संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button