ताजा खबरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
नेहरू युवा केंद्र की पाटन इकाई ने मनाई 50 वीं वर्षगांठ – दीक्षा कुमारी

केवल सच – पलामू
रणधीर दुबे
पाटन – नेहरू युवा केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नेहरू युवा केंद्र पलामू अंतर्गत पाटन प्रखंड में राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय पाटन में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका दीक्षा कुमारी ने किया। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य रूप से दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक इत्यादि प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम में मुख्यरूप से संस्कार भारती सह मंत्री आशुतोष कुमार पाण्डेय कृपाशंकर वर्मा, मिथलेश कुमार, शशिशेखर पाण्डेय, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार प्रियंका कुमारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।