District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 13 युवकों को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की रात को उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया। जिसमे नितिश कुमार, अकबर अंसारी, संजय रजक, सुरज पासवान, मो. अल्लाउद्दीन, अजित कुमार दास, नन्दलाल सिंह, विष्णु पठ राय उर्फ दिपांकर राय, हेररम्ब कुमार सिंह, सनोज कुमार सिंह, संदीप कुमार और किशोर पासवान के गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर दो नया चेक पोस्ट जिसमे देवी चौक और धुलाबारी मध्य निषेध चेक पोस्ट पर अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 13 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों की मंशा रखने वालों के विरुद्ध अभी लगातार कार्रवाई की जा रही है। और यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!