ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*भागलपुर में चर्चा हुई जीकेसी के विस्तार पर*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक के निदेश पर भागलपुर में, भागलपुर जिला विस्तार पर, चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय महिला महासचिव रश्मि सिन्हा की भागलपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को संध्या में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महिला महासचिव रश्मि सिन्हा ने कहा कि जीकेसी की विस्तार, जिला से बढ़ाते हुए, अनुमंडल स्तर तक किया जाय, ताकि अपने समाज के गरीब लोगों तक सहजता से पहुंचा जा सके और आवश्यकतानुसार उन्हें मदद किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जिला कोर कमिटी की बैठक भी आयोजित किया जाय और वर्ष 2023 में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महोत्सव पर जिलास्तरीय कार्यों की समीक्षा किया जाय।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चंदन सहाय ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस दिशा में भागलपुर जिला के पदाधिकारीगण सदस्यों की संख्या बढ़ाते हुए अनुमंडल तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में वर्ष 2023 में होने वाली महोत्सव के संबंध में भी अपना विचार दिया।

भागलपुर जिला संगठन मंत्री संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे यहां दिन व दिन सदस्यों की संख्या बढ़ रही है और बहुत जल्द अनुमंडल स्तर पर जीकेसी गठन पर कारवाई करने का अनुरोध किया जायेगा।

बैठक में रश्मि सिन्हा ने कहा कि पटना में होने वाली कार्यकर्त्ता बैठक में शामिल होने के लिए आप सभी आमंत्रित हैं। सभी लोग निश्चित रूप से बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त अवसर पर संगठन मंत्री चंदन कर्ण ने भागलपुर जिला में जीकेसी की गतिविधियों का विस्तार से अवगत कराया। वही, प्रधान महासचिव -सह- कार्यालय प्रभारी राजकुमार सिन्हा ने आगे की गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में जिला सचिव राकेश रौशन, सक्रिय सदस्य गोपी नाथ, सक्रिय सदस्य आनन्द प्रकाश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
——

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!