ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छठ महापर्व के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को घाट सफाई हेतु निर्देशित किया गया था।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – जिसके उपरांत छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जमुई के प्रमुख छठ घाटों का निरिक्षण किया। केंडीह गांव में छठ व्रतियों के बीच नारियल वितरण कर नरियाना घाट का निरीक्षण किया। इसके अलावा नीमारंग, त्रिपुरारी सिंह घाट, कल्याणपुर हनुमान घाट, बिहारी घाट, सतगामा घाट, खैरमा घाट, पत्नेश्वर घाट और मलयपुर छठ घाट इत्यादि का निरीक्षण किया। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में पूर्व की तरह ही पूजा को लेकर बहुत उत्साह एवं श्रद्धा है। सभी छठ घाटों पर घाट एवं पहुंच पथ की सफाई जोर शोर से चल रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आमूलचूल शिकायतों से पदाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए यथाशीघ्र सफाई के लिए दिशा निर्देश दिया। विशेषकर सुरक्षा बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम का निर्माण वृहद स्तर और प्राथमिकता के आधार पर करने पर जोर दिया। वहीं अधिकतम भीड़ वाले घाट जैसे खैरमा एवं पत्नेश्वर घाटों पर विषेश निगरानी हेतु वॉच टॉवर का निर्माण कराने के लिए निर्देश दिया। जिससे भीड़ नियंत्रण और अवांछनीय घटनाओं से बचने में सहायता हो।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री सोनेलाल पासवान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री बृजनंदन सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा केसरी जी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभय तिवारी जी, सदर एसडीपीओ डॉ० राकेश कुमार जी, जमुई नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार जी, भाजपा मांगोबंदर मंडल अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी, जमुई नगर मंडल अध्यक्ष श्री पवन केसरी जी सहित स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button